लोगों को भूखे नहीं रहने दिया जाएगा : नीतीश कुमार (लीड-1)
मुख्यमंत्री ने इससे पहले पटना में कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्री उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सर्वागीण विकास के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी नदी के तांडव के बाद केन्द्र सरकार ने राज्य को मदद नहीं दी फिर भी प्रभावित लोगों को राज्य सरकार ने हरसंभव राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि राज्य में सूखे से राहत के लिए केन्द्र सरकार को 23 करोड़ रुपए की सहायता के लिए एक ज्ञापन भेजा गया है।
उन्होंने कहा, "बिहार जो आज सोचता है उसे देश कल सोचता है। बिहार ने तीन वर्ष पूर्व पंचायती चुनाव तथा नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था, अब अन्य राज्य भी ऐसा करने पर विचार कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications