स्वाधीनता दिवस पर लोक संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियां
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं परेड के निरीक्षण के साथ शुरू हुए समारोह का आनन्द उस समय दोगुना हो गया जब रिमझिम फुहारों के बीच सामूहिक व्यायाम, लोकनृत्य एवं बैंडवादन की आकर्षक एवं मनोहारी प्रस्तुतियों का उपस्थित जनमानस ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
जयपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों के 750 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शारीरिक व्यायाम की मनोहारी प्रस्तुति दी। इसके अलावा विद्यालयों की 250 छात्राओं ने मधुर लोक धुनों के बीच आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह का आकर्षण बढ़ाया। आर.ए.सी., राजस्थान पुलिस, कारागार बंदियों, एम.जी.डी. गर्ल्स स्कूल के बैण्डों ने बैण्ड वादन की प्रस्तुति दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications