रतलाम में निर्माणाधीन पुल ढहा, 3 की मौत
रतलाम के पुलिस अधीक्षक वी. पी. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि जावरा और मंदसौर के बीच बन रहे फोरलेन मार्ग पर एक पुल बन रहा है। शनिवार की शाम को कुछ मजदूर पुल की सिंचाई कर रहे थे तभी उसका कुछ हिस्सा ढह गया। जिसके नीचे नौ मजदूर दब गए जिनमें से तीन की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रतलाम भेजा गया है।
इस हादसे के लिए प्रथमदृष्टया ठेकेदार को जिम्मेदार माना जा रहा है। शनिवार को स्वाधीनता दिवस होने के बावजूद उसने मजदूरों को काम पर बुलाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications