पटनायक ने नक्सलियों से हिंसा छोड़ने को कहा
यहां पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद पटनायक ने कहा, "हम नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे मुख्यधारा में लौट जाएं।"
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए सभी बड़े कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा, "हम आदिवासी युवकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त कर रहे हैं।"
आज के दिन को नक्सलियों ने 'काला दिवस' घोषित कर रखा था इसके बावजूद राज्य भर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications