डेरा सच्चा सौदा ने स्वतंत्रता दिवस पर 68 लाख पौधे लगाए
पंथ के प्रवक्ता पवन कुमार ने आईएएनएस को बताया, "डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने एक दिन में विभिन्न प्रजाति के लगभग 68 लाख पौधे लगाए। स्वतंत्रता दिवस मनाने का यह हमारा एक तरीका है।"
प्रवक्ता ने कहा, "पंथ के हजारों अनुयायियों ने अपने घरों से निकल कर इस पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। उनके उत्साह को देखते हुए हमने तय किया है कि इसे वार्षिक आयोजन बनाया जाएगा और प्रति वर्ष 15 अगस्त को कम से कम 50 लाख पौधे लगाए जाएंगे।"
पंथ के नेताओं के अनुसार पंजाब में 24 लाख से अधिक, हरियाणा में 32 लाख से अधिक, राजस्थान में चार लाख, उत्तर प्रदेश में पांच लाख तथा दिल्ली में दो लाख पौधे शनिवार को लगाए गए।
इसके अलावा दूरवर्ती गांवों में भी पंथ के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए हैं, लेकिन उनके आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications