नक्सली हिंसा को कुचल दिया जाएगा: प्रधानमंत्री
दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा सामाजिक और आर्थिक असंतोष के कारणों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे नक्सलवाद जैसी समस्या पैदा होती है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "देश के कुछ हिस्से नक्सली हिंसा से जूझ रहे हैं। लोगों की जिंदगी और आजादी की रक्षा करना सरकार का दायित्व है। जो लोग बंदूक से सत्ता पर नियंत्रण स्थापित करना चाहते हैं उन्हें लोकतंत्र की शक्ति का अंदाजा नहीं है।"
उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा से निपटने के लिए केंद्र सरकार अपने प्रयास को दोगुना करेगी साथ ही राज्य सरकारों को हर संभव मदद दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर और हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications