हिमाचल में तीन सुरंग सड़कें बनाई जाएंगी
कांगड़ा जि़ले के फतेहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इन सुरंगों की कुल लम्बाई 9 किलोमीटर है तथा इनके निर्माण से इन मागरें की लम्बाई कई किलोमीटर कम हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में वजीर राम सिंह के नाम पर बनने वाले स्टेडियम के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ज्वाली में 45 ट्यूब वैलों की खुदाई के लिए 23 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए।
प्रो़ धूमल ने आज से प्रदेश के कारागारों में बंद कैदियों की सजा में तीन माह की छूट देने की घोषणा की, जिससे 734 कैदी लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 31 कैदियों को छोड़ने की भी घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications