महंगाई पर काबू पाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे: प्रधानमंत्री
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे पास अनाज के प्र्याप्त भंडार है। अनाजों, दानों और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मैं सभी राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वह कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करें।"
उन्होंने कहा कि मानसून में कमी को देखते सरकार ने किसानों के ऋण अदायगी तारीख बढ़ा दी है। सरकार ने लघु काल के ऋणों पर ब्याज की अदायगी में भी अतिरिक्त सहयोग करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि कृषि में सफलता के लिए आधुनिक साधनों के प्रयोग की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं है उनपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। देश को एक और हरित क्रांति की जरूरत है और हम इसे संभव बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications