हिमाचल में स्वतंत्रता सेनानियों की मानदेय राशि 4000 हुई
कांगड़ा जि़ले के फतेहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वतंत्रता सेनानियों की सम्मान राशि को वर्तमान 2000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं तथा अविवाहित पुत्रियों को दी जाने वाली सम्मान राशि को 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी नियमित कर्मचारियों को सितम्बर, 2009 से पंजाब के अनुरूप पांचवे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएंगी और जनवरी,2009 से कर्मचारियों के लिए 6 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त का नकद भुगतान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications