सरकार और जनता का साझा सपना है विकास : शिवराज

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हर नागरिक न सिर्फ विकास यात्रा में शामिल हो बल्कि अपने परिवेश को भी बेहतर बनाए। आज जरूरत इस बात की है कि प्रदेशवासी क्षेत्रवाद से उपर उठकर अपना मध्य प्रदेश होने का भाव जागृत करें।

उन्होंने पानी और बिजली के अपव्यय को रोकने के साथ ही हरियाली और पर्यावरण के संरक्षण की पहल पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश के विकास और आम आदमी की खुशहाली के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का ब्योरा दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की सात प्राथमिकताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास खेती को फायदे का धंधा बनाना महिला सशक्तिकरण निवेश वृद्धि सुशासन शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा में विकास और बेहतर कानून व्यवस्था में सुधार उनकी सरकार का संकल्प है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+