हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस हषरेल्लास से मनाया गया
राज्य स्तरीय समारोह कांगड़ा जि़ला के फतेहपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस बल एवं हिमाचल होम गार्ड तथा एनसीसी की टुकड़ी द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट का निरीक्षण कर सलामी ली।
देशवासियों, विशेषकर हिमाचल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश भक्तों को अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए, जिन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग का भी आहवान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications