आतंकवाद को कुचलने के लिए दृढ़ संकल्प: प्रधानमंत्री
दिल्ली के लालकिला से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे में हिंसा और आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंसा से किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के बाद केंद्र सरकार ने आतंरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सली भारतीय लोकतंत्र की शक्ति को नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में केंद्र राज्य सरकारों की सभी प्रकार की सहायता करने के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications