जनसंख्या नियंत्रण पर फोकस जरूरी : गहलोत
गहलोत शनिवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने हर मोड़ पर आई चुनौतियों का सामना कर देश को तरक्की की राह पर ले जाने में अथक प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी इसका महत्व समझें और प्रेरणा ग्रहण करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पानी बचाओ, बिजली बचाओ और सबको पढ़ाओ के नारे की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि हरित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए, इससे अच्छी वर्षा, प्रदेश की समस्याओं के समाधान और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications