दक्षिण कोरिया में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
सियोल, 15 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू की वजह से मौत हो गई। देश में फ्लू से यह पहली मौत हुई है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने कोरिया रोग नियंत्रण केंद्र के हवाले से कहा कि 50 वर्षीय यह मरीज पिछले सप्ताह थाईलैंड के दौरे से लौटा था। वह तेज बुखार से पीड़ित था।
कोरिया रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मरीज निमोनिया अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications