उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का विमान उतरा (लीड-1)
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "एन.सी.बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान ने शाम 5.14 बजे उड़ान भरा था और 5.18 बजे तकनीकी अलार्म बज उठा। इसके बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए 5.21 बजे विमान को हवाई अड्डे पर उतार लिया। विमान में 28 यात्री सवार थे।"
प्रवक्ता ने कहा कि 70 सीटों की क्षमता वाले इस विमान में सवार सभी 28 यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेंगलुरू की उड़ान से शाम 6.15 बजे भेजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications