संदिग्ध नक्सलियों ने की माकपा कार्यकर्ता की हत्या
पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकायस्थ ने कहा है कि गंभीर रूप से घायल दुबे (50) की अस्पताल में मौत हो गई। नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक गोली दुबे की गर्दन में जा घुसी थी।
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के तीन जिलों, पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में नक्सली सक्रिय हैं।
राज्य सरकार ने पश्चिम मिदनापुर के पड़ोस में स्थित लालगढ़ इलाके से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए 18 जून को एक व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया था। लेकिन इस अभियान के लगभग दो महीना बीत जाने के बाद भी उस इलाके में नक्सली गतिविधियां जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications