गाजा में संघर्ष में 16 की मौत, 120 घायल (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार की नमाज के बाद गाजा और मिस्र की सीमा के पास बसे रफा शहर की एक मस्जिद के बाहर हुई। जुमे की नमाज के समय मस्जिद में आए सैकड़ों नमाजियों ने गाजा को इस्लामिक अमीरात घोषित किया।

इससे पहले हमास पुलिसकर्मियों ने यहां एक मस्जिद के समीप एक घर को उड़ा दिया। इस घटना के बाद 'जिहाद अल सलाफी' संगठन का नेता अब्देल लतीफ मौसा गायब बताया जा रहा है।

जिहाद संगठन के 12 से अधिक नकाबपोश बंदूरकधारी इस घटना के बाद मस्जिद के बाहर तैनात हो गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ इनकी हिंसक झड़प शुरू हो गई।

रफा शहर स्थित अबू युसूफ अल नजर अस्पताल के चिकित्सकों ने झड़प में 16 लोगों के मारे जाने और 120 के घायल होने की पुष्टि की है, जिसमें 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में हमास के सशस्त्र संगठन इज्ज-ए-दिन-अल-कसीम के दो सदस्य भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+