9 फीसदी विकास की दर पर शीघ्र लौटेगा देश : प्रधानमंत्री
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से दिए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, "नौ फीसदी की विकास दर पर लौटना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी हम उठाएंगे।"
आने वाले दिनों में केंद्र की कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के लिए एजेंडा तय करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "इस साल के अंत तक मुझे विश्वास है कि काफी कुछ बदलेगा। लेकिन तब तक हम सभी को स्थिति से निपटने में सहयोग करना चाहिए।"
लाल किले से लगातार छठी बार देश को संबोधित करते हुए उन्होंने व्यापारिक नेताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications