दक्षिण एशिया में शांति चाहता है भारत: प्रधानमंत्री
भाषण में पाकिस्तान का उल्लेख किए बिना प्रधानमंत्री ने कहा, "हम अपने पड़ोसी देशों से शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहते हैं। हम ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं, जिससे संपूर्ण दक्षिण एशिया को लाभ मिल सके।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को ऐसी विदेश नीति की जरूरत है जो बदलते विश्व में देश के लिए लाभकारी साबित हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान, रूस और चीन के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं। साथ ही नई दिल्ली दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया और मध्यपूर्व के मुल्कों से बेहतर संबंध बनाने में जुटा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के साथ अपने पारंपरिक संबंधों को मजबूत बनाया है और दक्षिण अमेरिका में नए अवसरों की तलाश में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications