गहलोत ने दिखाई सद्भावना यात्रा को हरी झंडी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगमकर्मियों की सद्भावना साइकिल यात्रा का दस सदस्यीय दल सुरेन्द्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में शनिवार प्रात: मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। गहलोत को दल के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दीं व हरी झंडी दिखाकर सद्भावना यात्रा को रवाना किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications