हिमाचल में स्वाइन फ्लू के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी तथा राज्य निगरानी अधिकारी डॉ़ विनोद मैहता ने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष का टॉल फ्री दूरभाष नं़ 18001808004 है तथा यह 24 घंटे कार्य करेगा।
डॉ़ मैहता ने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष में प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया गया है ताकि लोगों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के बारे में समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस टॉल फ्री नंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुख्यालय में स्थापित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications