स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं : प्रधानमंत्री
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार राज्यों की सरकारें के लगातार संपर्क में है।
उन्होंने कहा, "भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है।" स्वाइन फ्लू के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
देश में अब तक इस बीमारी के शिकार हुए 23 लोगों में से अधिकतर की मौत पुणे में हुई है। अब तक इस बीमारी से प्रभावित करीब 1400 मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications