भेल बॉयलर डिविजन में 485 करोड़ रुपये निवेश करेगी (लीड-1)
तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), 15 अगस्त (आईएएनएस)। विद्युत उपकरण बनाने वाली कंपनी, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने बॉयलर डिविजन के विस्तार में 485 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
भेल के कार्यकारी निदेशक ए.वी.कृष्णन ने यहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान कहा, "विस्तार का यह काम वर्ष 2011 तक पूरा हो जाएगा और उसके बाद इस डिविजन की क्षमता 15,000 मेगावाट प्रति वर्ष हो जाएगी।"
फिलहाल कंपनी की क्षमता 10,000 मेगावाट है।
इस विस्तार के पूरा हो जाने के बाद भेल, तापीय और परमाणु विद्युत संयंत्र के लिए बॉयलर का निर्माण शुरू करेगी।
कृष्णन ने कहा कि भेल ने यहां 732 करोड़ रुपये की लागत से एक नई इकाई स्थापित की है।
कृष्णन ने कहा कि विस्तार योजना के हिस्से के रूप में जिन मशीनों का आर्डर दिया गया है, उन्हें उच्च दबाव वाले नए संयंत्र में स्थापित किया जाएगा, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाने वाला है।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि यह इकाई पहले से ही कार्यरत है।
कृष्णन ने इस डिविजन के अच्छे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि बॉयलर डिविजन से चालू वित्त वर्ष के दौरान 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications