उत्तर व पूर्व भारत में भारी वर्षा की भविष्यवाणी
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा है, "हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है।"
मौसम विभाग ने कहा है कि यह बारिश दिल्ली और आसपास के राज्यों में दो दिनों बाद समाप्त हो जाएगी।
अधिकारी ने कहा है, "हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटों के दौरान यानी सोमवार शाम तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।"
मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications