भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स बॉयलर डिविजन का विस्तार करेगी
भेल के कार्यकारी निदेशक ए.वी.कृष्णन ने यहां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान कहा, "विस्तार का यह काम वर्ष 2011 तक पूरा हो जाएगा और उसके बाद इस डिविजन की क्षमता 15,000 मेगावाट प्रति वर्ष हो जाएगी।"
फिलहाल कंपनी की क्षमता 10,000 मेगावाट है।
इस विस्तार के पूरा हो जाने के बाद भेल तापीय और परमाणु विद्युत संयंत्र के लिए बॉयलर का निर्माण शुरू करेगी।
कृष्णन ने कहा कि भेल ने यहां 732 करोड़ रुपये की लागत से एक नई बॉयलर इकाई स्थापित की है। उच्च दबाव वाले संयंत्र का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications