रोहतास किले पर 30 साल बाद फहराया तिरंगा

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि डिहरी के पुलिस उपाधीक्षक रशीद जमां ने यहां झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा विशेष सहायक बल (सैप) के जवानों के साथ बड़ी संख्या में पहाड़ी गांव के लोग भी उपस्थित थे।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 30 वर्ष से रोहतास किले पर तिरंगा नहीं फहराया गया था। ज्ञात हो कि यह रोहतास किला कैमूर की पहाड़ी पर स्थित है जहां पूर्व में नक्सलियों का वर्चस्व तथा इसके पहले डकैतों की शरणस्थली मानी जाती थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी पहली बार पहाड़ पर बसे गांव में ही मतदान केन्द्र बनाया गया था। इसके पूर्व मतदान केन्द्र पहाड़ी के नीचे बनाया जाता था जहां ग्रामीण आकर मतदान करते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+