तिरंगा उल्टा फहराने के आरोप में गिरफ्तार
कोल्लम जिले के पथनपुरम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पुन्नाला गांव के राजस्व कार्यालय के अंशकालिक सफाईकर्मी को राष्ट्रध्वज का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को शीघ्र ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
एक अन्य घटना में कुलक्कदा गांव में राजस्व कार्यालय के सामने राष्ट्रध्वज नहीं फहराए जाने से कुछ ग्रामीण उत्तेजित हो गए।
उपस्थित ग्रामीणों में से एक ने कहा कि कार्यालय के सरकारी अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अपमान किया गया है। वे नहीं जानते कि इस दिन तिरंगा फहराने का क्या अर्थ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications