शांति के लिए आतंकवादियों से भी बात हो : श्री रवि शंकर

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने कहा है कि शांति के लिए वह आतंकवादियों से भी बात कर सकते हैं। आगामी 19 अगस्त से पाकिस्तान के चार दिनों के दौरे पर जा रहे श्री रवि शंकर ने कहा कि आतंकवादियों से भी बातचीत का सेतु बने तो यह अच्छा होगा।

श्री रवि शंकर ने स्टार न्यूज के एक साप्ताहिक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान दौरे के दौरान वह जिन लोगों से भी मिलेंगे उनसे शांति की बात करेंगे।

शर्म-अल-शेख में भारत-पाकिस्तान के साझ्झा बयान को लेकर छिड़ी बहस पर उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति में और बेहतरी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और नेपाल को लेकर भी भारत की विदेश नीति में सुधार की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस दिशा में काम करेगी।

स्वाइन फ्लू को लेकर आम लोगों में फैले दहशत के माहौल को बेवजह बताते हुए उन्होंने कहा कि घबराने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आयुर्वेद में स्वाइन फ्लू का इलाज बताते हुए कई औषधियों के नाम गिनाए और कहा कि योग करने से मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता तीन गुना तक बढ़ जाती है।

नक्सलवादियों के बारे में अपनी राय जाहिर करते हुए श्री रवि शंकर ने कहा कि नक्सली भी दिल के बुरे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में बिजली नहीं है, अस्पताल नहीं है, सड़क नहीं है। इस दर्द को लेकर उन्होंने हथियार उठा रखा है। उन्होंने कहा कि ये सब पहुंचाना सरकार का काम है और सरकार को गैर सरकारी संगठनों की मदद से यह सब काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से भी बात करनी चाहिए और उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+