पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के पीड़ितों की संख्या 30 हुई
कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शनिवार को दो और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई।
राज्य में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी तापस सेन ने आईएएनएस से कहा, "शनिवार को दो और लोगों में फ्लू की पुष्टि हुई है इसके साथ ही पीड़ितों की संख्या 30 हो गई है।"
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक अभ्रदीप दत्ता और उनकी बहन प्रियदर्शिनी दत्ता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्हें एम.आर.बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले 12 मरीजों और तीन संदिग्धों को बेलियाघाट संचारी रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राज्य में स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आलोक मोहन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में 18 अगस्त को बैठक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications