अच्युतानंदन ने केंद्र की वैश्विक नीतियों की आलोचना की
अच्युतानंद ने कहा, "वैश्वीकरण और उदारीकरण की केंद्र सरकार की नीतियों ने कई को प्रभावित किया है। आसियान में हाल ही किया गया व्यापार समझौता किसानों के लिए बेहद नुकसानदेह साबित होने जा रहा है। ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर से पहले संसद में बहस होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा कानून यदि क्रियान्वित हो गया तो इससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को राशन की सुविधा से महरूम होना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications