दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का उत्तर कोरिया से वार्ता का आग्रह
इस वर्ष के आरंभ में उत्तर कोरिया के एक परमाणु परीक्षण करने और कई मिसाइलों के दागने के बाद उसकी सभी ऊर्जा और आर्थिक सहायता बंद करने वाले दक्षिण कोरिया ने कहा कि यदि प्योंगयांग परमाणु कार्यक्रम छोड़ दे तो वह सहायता कार्यक्रम फिर आरंभ कर सकता है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मियुंग बाक ने कहा कि परमाणु हथियार उत्तर कोरिया की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। इससे केवल उत्तर कोरिया का भविष्य धुंधला होगा।
ली ने पारंपरिक हथियारों की कटौती के लिए भी दोनों देशों के बीच वार्ता का प्रस्ताव रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications