मंदी के बावजूद विकास कार्य जारी रहेंगे : राजशेखर रेड्डी
63वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए रेड्डी ने उन्हें सभी सिंचाई परियोजनाओं के कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सिंचाई की 84 परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा, "आर्थिक मंदी के चलते हम एक भी परियोजना बंद नहीं करेंगे। हमारा एकमात्र मकसद राज्य को विकास की राह पर आगे ले जाना है।"
राज्य में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला स्वतंत्रता दिवस आयोजन था। इसलिए उन्होंने कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए उनका साधुवाद किया।
उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार जनता से किए वादों को निभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महंगाई कम करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications