भारत-पाक सीमा पर शांति की लौ
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के नेतृत्व में शांति कार्यकताओं का जत्था भारतीय सीमा की ओर बने गेट के पास तक गया और वहां मोमबत्तियां प्रज्वलित कीं।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शांति कार्यकर्ताओं का गेट तक साथ दिया।
बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) जागीर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि दोनों पक्षों के शांति कार्यकर्ता अनौपचारिक समारोह के लिए यहां आए हुए थे।
सिंह ने बताया कि बीएसएफ के अधिकारी पाकिस्तानी रेंजरो से भारत के 63वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications