कर्नाटक में स्वतंत्रता सेनानियों की मानदेय राशि बढ़ाई गई
मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को अगस्त महीने से अब 3000 की जगह 4000 रुपये मानदेय मिलेगा।
उन्होंने कहा, "गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाले सभी नागरिकों को इसी महीने से 2000 रुपये की मानदेय राशि दी जाएगी।"
इस अवसर पर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी यादों को जिंदा रखने के लिए गौरी बिंडानौर में विदूरषवाथा, शिमोगा जिले में इसलूर, मोटे बेन्नूर में मैलरारा महादेवप्पा और अलमाटी में हार्दिकर मंजप्पा की याद में हम स्मारकों का विकास करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications