अफगानिस्तान में हवाई हमले में 13 आतंकी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गठबंधन सेना की ओर से एक बयान में कहा गया है कि हवाई हमला सपेरा जिले में शनिवार तड़के किया गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को एक अन्य घटना में दो नागरिकों की उस समय मौत हो गई, जब पड़ोस के पाकटिया प्रांत में उनकी कार सड़क किनारे रखे एक बम से टकरा गई।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अजीज अहमद ने कहा कि यह घटना जुमारत जिले में घटी। इस घटना में चार अन्य व्यक्ति घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications