बैडमिंटन चैंपियनशिप शांतिपूर्ण तरीके से समापन की ओर

हैदराबाद, 15 अगस्त (आईएएनएस)। सुरक्षा कारणों से ब्रिटिश टीम के लौट जाने और दो आस्ट्रियाई खिलाड़ियों के आयोजन में हिस्सा न लेने के बावजूद यहां आयोजित वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप बगैर किसी अनहोनी के शांतिपूर्ण तरीके से समापन के करीब पहुंच चुकी है।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर सभी प्रतियोगी देशों द्वारा संतोष जाहिर करने पर स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली है। इन देशों ने इंग्लैंड की तरह कोई तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। यहां तक कि आस्ट्रिया के दो खिलाड़ियों के वापस चले जाने के बाद भी एक खिलाड़ी और उनका कोच यहां रुका रह गया।

आस्ट्रिया के दो खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से बुधवार को अपने को चैंपियनशिप से बाहर कर लिया था। लेकिन कनाडाई खिलाड़ी अपने विदेश विभाग की ओर से जारी निर्देश को दरकिनार करते हुए चैंपियनशिपके दौरान रुके रह गए। जबकि उन्हें शनिवार के स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारत छोड़ने के लिए कहा गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह हमारी सुरक्षा व्यवस्था में प्रतियोगी दलों के भरोसे को प्रदर्शित करता है। आयोजन से एक दिन पहले ब्रिटिश टीम द्वारा खुद को चैंपियनशिप से अलग करने का इस आयोजन पर कोई असर नहीं पड़ा है।"

42 देशों के 350 से अधिक खिलाड़ी सात दिवसीय इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन रविवार को समाप्त हो रहा है।

विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई सुरक्षा योजना के तहत आतंक निरोधी कार्रवाई में प्रशिक्षित 45 सशस्त्र सुरक्षा रक्षकों सहित 1,000 सुरक्षा कर्मी आयोजन के दौरान तैनात किए गए हैं।

ब्रिटिश दल आयोजन शुरू होने के एक दिन पहले यानी रविवार को सुरक्षा कारणों से स्वदेश लौट गया था। मीडिया में एक खबर आई थी कि आयोजन के दौरान आतंकी हमला कर सकते हैं।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी थी कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली, हैदराबाद और कोलकता में हमला कर सकता है। लेकिन पुलिस ने कहा कि बैडमिंडन चैंपियनशिप को कोई खतरा नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+