अमेरिकी सीनेटर की म्यांमार जुंता प्रमुख से वार्ता
उधर जिम वेब की म्यामांर की जेल में कैद विपक्षी नेता आंग सान सू की से रविवार को मुलाकात का कार्यक्रम है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि जिम वेब अपनी रवानगी से तुरंत पहले रविवार को सू की से मुलाकात करेंगे।
वेब वर्जीनिया से डेमोकेट्रिक पार्टी के सीनेटर हैं और सीनेट की पूर्वी एशिया और प्रशांत उपमहाद्वीप के मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं। वेब शुक्रवार को म्यांमार की राजधानी नयापिटाव पहुंचे थे और प्रधानमंत्री थान सिएन और सरकार समर्थित नागरिक संगठनों से मुलाकात की।
शनिवार को वेब ने जुंता प्रमुख जनरल थान श्वे से मुलाकात की। वर्ष 1992 में सत्ता हासिल करने के बाद से श्वे की किसी अमेरिकी राजनेता से यह पहली मुलाकात है।
दोनों नेताओं के बीच वार्ता की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेब के म्यांमार से रवाना होने से पहले यंगून में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications