संप्रग 'आम आदमी' को भूल अमेरिका से नजदीकी बढ़ा रही : करात
माकपा के दैनिक मुखपत्र देशार कथा की 30वीं जयंती पर शुक्रवार शाम को एक सभा को संबोधित करते हुए करात ने कहा, "संप्रग सरकार अमेरिका से हथियार खरीदकर और उसे देश के हथियार भंडारों के निरीक्षण का अधिकार देकर वाशिंगटन के साथ रणनीतिक भागीदारी बढ़ा रही है।"
करात ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि सेना, विदेश नीति और आर्थिक मुद्दों पर भारत को उस पर निर्भर रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वामदल सभी लोगों को भोजन और आम आदमी के लिए पर्याप्त खाद्य सुरक्षा की मांग के लिए पूरे देश में आंदोलन करने के साथ ही 26 अगस्त को नई दिल्ली में रैली करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications