असम में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ित छात्र पुणे के एक कॉलेज में पढ़ता है। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उसे महेन्द्र मोहन चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर पता चला है कि छात्र स्वाइन फ्लू से पीड़ित है।"
यह छात्र हरियाणा का रहने वाला है और अपनी बहन से मिलने गुवाहाटी पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications