काबुल में आत्मघाती हमले में, 3 की मौत, 85 घायल (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जिस इलाके में विस्फोट हुआ, उसे देश का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। यहीं राष्ट्रपति भवन और अमेरिकी दूतावास है।
आत्मघाती हमलावर ने गठबंधन सेना के मुख्यालय के गेट के सामने विस्फोटकों से लदे वाहन को उड़ा दिया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल जहीर आजमी ने कहा, "हमारी जानकारी के अनुसार हमले में तीन नागरिक मारे गए और 85 घायल हो गए।"
उल्लेखनीय है कि देश में पांच दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले एक स्थानीय समाचार चैनल ने विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर दी थी।
विस्फोट से आठ वाहन नष्ट हो गए और घटनास्थल से आधे किलोमीटर की दूरी तक की इमारतों की खिड़कियां टूटकर बिखर गईं।
तालिबान के एक प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने दावा किया कि हमले में नाटो सैनिकों और अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों सहित 25 विदेशियों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications