करुणानिधि ने स्वतंत्रता सेनानियों का पेंशन बढ़ाई
देश की आजादी के लिए जीवन कुर्बान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए करुणानिधि ने कहा, "स्वतंत्रता सेनानियों को प्रति माह मिलने वाली राशि 4000 रुपये को बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी गई है और उनके परिजनों को मिलने वाली पेंशन को 2000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।"
सेंट जॉर्ज किले में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में करुणानिधि ने झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications