पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर उत्सवों में 18 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।
कराची शहर में सात लोगों की मौत हुई और सौ से अधिक घायल हुए। इनमें से चार लोगों की मौत मोटरसाइकिल पर करतबबाजी दिखाने के दौरान हुई।
लाहौर में एक 17 वर्षीय किशोर की भी मौत मोटरसाइकिल पर करतब दिखाने के दौरान हुई।
पंजाब प्रांत के कसूर में ऐसी ही करतबबाजी के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications