पश्चिम बंगाल में बुद्धदेव ने फहराया तिरंगा
इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्र गान के धुन बजाए और मुख्यमंत्री को सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद शहर के मध्य में स्थापित महान राष्ट्रभक्त सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाई।
बैरकपुर के गांधीघाट में एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पूरे प्रदेश में धूमधाम से स्वाधीनात दिवस मनाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications