बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से 2 अन्य की मौत
शिवन्ना (55 वर्ष) की मौत वोकहार्ट अस्पताल में और मंजुनाथ (28 वर्ष) की मौत वैदेही मेडिकल इंस्टीट्यूट में हुई।
वैदेही मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता ने कहा कि मंजुनाथ को 13 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
मंजुनाथ की मौत शुक्रवार शाम को हुई और जांच में एच1एन1 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
शिवन्ना को सांस की तकलीफ के कारण 12 अगस्त को वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन से ही उसकी तबियत खराब होने लगी।
मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने स्वाइन फ्लू से हुई इन नई मौतों पर शोक जताते हुए कहा कि दोनों घटनाएं निजी अस्पतालों में हुई हैं और स्वाइन फ्लू से और मौतों को रोकने के लिए सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि पूरे देश में स्वाइन फ्लू से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications