अमेरिका में शाहरुख को हिरासत में लेना उचित नहीं : अंबिका सोनी
सोनी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मेरा मानना है कि धर्म के नाम किसी को हिरासत में लेना उचित नहीं है लेकिन अमेरिका में ऐसी घटनाओं के कई उदाहरण हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिका में जिस तरह से हमारी तलाशी ली जाती है, हमें भी उसी तरह उनकी तलाशी लेनी चाहिए।
अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने नाम में 'खान' शब्द जुड़े होने के कारण शाहरुख को हिरासत में लिया था। वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिकागो में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे तभी यह घटना नेवार्क हवाईअड्डे पर घटी।
मुंबई से फोन पर शाहरुख के प्रबंधक निलोफर कुरेशी ने आईएएसएस से कहा, "उनके नाम के साथ खान शब्द जुड़े होने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्हें भारतीय दूतावास के अधिकारियों के हस्तक्षेप करने तक हिरासत में रखा गया। अब वह रिहा हो चुके हैं।"
बॉलीवुड के अन्य हस्तियां कैटरीन कैफ, करीना कपूर और सैफ अली खान भी कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications