दिल्ली नहीं जाऊंगीः वसुंधरा

केंद्रीय नेतृत्व ने जब वसुंधरा राजे को शुक्रवार को दिल्ली बुलाया तो उन्होंने साफ कहा कि 78 में से 58 विधायक भेज दिए हैं और वे खुद दिल्ली नहीं जाएंगी। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि वसुंधरा राजे के बारे में लिया गया फैसला पार्टी का सामूहिक कदम है।
उधर वसुंधरा को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के संकेत के बाद उनके समर्थक विधायकों का एक बड़ा दल लालकृष्ण आडवाणी से मिलने दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचा। लेकिन आडवाणी ने उनसे मिलने के लिए मना कर दिया।
दूसरी ओर वसुंधरा राजे का कहना है कि राजस्थान उनका घर है और यहां की जनता उनसे बेहद प्यार करती है। उनका कहना है कि वह बुरे वक्त में जनता को छोड़ कर नहीं जाना चाहतीं।


Click it and Unblock the Notifications