मध्य पदेशः 8200 क्विंटल चीनी जब्त
इंदौर।
एक ओर जहां देश में चीनी की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं दूसरी ओर चीनी की जमाखोरी चल रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने अवैध रुप से जमा की गई 8200 क्विंटल चीनी जब्त की है। इसका बाजार मूल्य करीब ढाई करोड़ रुपये है। id="toptextpromo">खाद्य
एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शहर के चार ट्रांसपोर्टरों के ठिकानों पर छापे मारकर बडे़ पैमाने पर चीनी के अवैध भंडारण का खुलासा किया। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार यह चीनी शहर में ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से कालाबाज़ारी के लिए जमा की गई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि प्रदेश सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए शक्कर के कारोबार पर लाइसंस प्रणाली लागू की है। इसके तहत 20 क्विंटल से ज्यादा शक्कर के कारोबार या भंडारण के लिये व्यापारियों को लाइसंस लेना जरूरी कर दिया गया है।

Click it and Unblock the Notifications