क्विन बने चीन के नए परमाणु प्रमुख

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्विन 'चाइना नेशनल न्यूक्लियर कारपोरेशन' (सीएनएनसी) के महाप्रबंधक कांग रिक्सिन का स्थान लेंगे।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिक्सिन को अनुशासनहीनता के गंभीर मामलों के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। कांग वर्ष 2003 से इस पद पर थे।
कांग वर्ष 2007 से ही सीपीसी की केंद्रीय समिति के सदस्य थे। इसके अलावा वह सीएनएनसी में 'सीपीसी लीडरशिप ग्रुप' के सचिव भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications