पीएनबी, एचडीएफसी ने ब्याद दरें घटाईं

HDFC Bank
मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और एचडीएफसी बैंक ने होम लोन और कार लोन को सस्ता कर अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। पीएनबी ने जहां अपने होम लोन और कार लोन में 0.50 फीसदी की कमी करने का फैसला किया है।

वहीं एचडीएफसी ने 30 लाख से 50 लाख रुपए तक के होम लोन की ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे पहले एसबीआई ने भी ब्याज दरों में 0.50-0.75 फीसदी की कमी करने के साथ 8 फीसदी ब्याज दर पर 5 लाख रुपए तक के लोन मुहैया कराने की घोषणा की थी।

पीएनबी ने फेस्टिवल सीजन में 'बोनांजा ऑफर 2009' पेश किया है जिसके तहत बैंक फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों को आकर्षक दरों पर कर्ज देगा। पीएनबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इस ऑफर के तहत 30 लाख रुपए तक का हाउसिंग लोन 8.50 फीसदी दर पर फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट ऑप्शन (तीन साल के लिए फिक्स्ड) के तहत उपलब्ध है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग शुल्क और डॉक्यूमेंटेशन चार्ज पर भी पूरी तरह छूट है।'

बैंक ने अपने बयान में कहा कि 20 लाख रुपए तक के होम लोन पर मार्जन घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। पीएनबी ने कार लोन पर भी फिक्स्ड ऑप्शन के तहत ब्याज दर में 0.50 फीसदी की कमी की है। पीएनबी का यह ऑफर 14 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर 2009 तक के लिए है। फिलहाल बैंक फिक्स्ड रेट के तहत 9 फीसदी ब्याज वसूलता है।

उधर ब्याज दरों में कटौती के बाद एचडीएफसी 30 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक के लोन पर 9 फीसदी ब्याज लेगा। एचडीएफसी की नई ब्याज दर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए ही होगी। एचडीएफसी ने अपनी प्रमुख उधारी दर में कोई फेरबदल नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+