देश में तिरंगे की डिमांड में आई कमी

खादी ग्रामोद्योग के मुताबिक इस बार तिरंगे की बिक्री में 20 फीसदी कमी आई है। खादी विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "इस बार तिरंगे की बिक्री में 20 फीसदी कमी आई है। 15 अगस्त बेहद करीब है लेकिन इसके बावजूद तिरंगे की मांग में वृद्धि नहीं देखी जा रही है।"
'मांग न तो घटी, न बढ़ी'
उधर, देश में राष्ट्र ध्वज के चलन को बढ़ावा देने वाली संस्था- 'फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया' से जुड़े कमांडर के.वी. सिंह का कहना है कि इस बार तिरंगे की मांग में न तो कमी आई है और न ही इसमें गिरावट दर्ज गई है।
सिंह ने कहा, "हमने दो सप्ताह में 1,300 झंडे बाहर भेजे हैं। इसके अलावा हमारे पास दिल्ली के अलावा हरियाणा, बेंगलुरू और मुंबई से आर्डर आए हैं। मेरा मानना है कि इस साल तिरंगे की मांग न तो बढ़ी है और न ही घटी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications